Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 01:34 PM
प्रतापगढ़ जिले के बाघराय इलाके में एक तेंदुए ने खुब कोहराम मचाया। जिसमें 3 लोग तेंदुए का निशाना बन गए....
उत्तर प्रदेश(प्रतापगढ़): प्रतापगढ़ जिले के बाघराय इलाके में एक तेंदुए ने खुब कोहराम मचाया। जिसमें 3 लोग तेंदुए का निशाना बन गए। इस घटना में एक युवक का तो पूरा शरीर ही तेंदुए ने नोच डाला। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं इस पूरे प्रकरण के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अचानक से तेंदुए ने बोला हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघराय के बाजार रोड के पीछे पहले तेंदुए को देखा गया। लोग छत पर चढकर तेंदुए को देखने लगे और भीड़ जुटने लगी। इसी बीच तेंदुआ बस्ती में दाखिल हो गया और वहां भगदड़ मच गई। जब तक कोई कुछ समझता तेंदुए ने हमला कर दिया।
3 को बुरी तरह से नोचा
सबसे पहले लालबाबू की ओर तेंदुए ने झप्पटा मारा तो चीख पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचा कर भागने लगे, हर तरफ दहशत के साथ लोग छिपने लगे। इसी बीच तेंदुए ने संतोष और ननकू पर भी छलांग लगा दी और शरीर के जिस हिस्से को अपने जबड़े में पकड़ सका उसे फाड़ दिया।
घंटों बाद मिली मदद
वहीं इस घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई, लेकिन लगभग 2 घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची और इलाके में तेंदुए की दहशत फैली रही। जैसे तैसे वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। सुरक्षा के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा और कड़ी रणनीति के तहत बाघ को पकड़ लिया गया।