Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 11:04 AM
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बेकाबू हुई तेज रफ्तार ...
इलाहाबादः उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को टक्कर मार दी। इस हादसे के 6 लोग शिकार हो गए जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के हॉट स्टफ चौराहे की है। जहां तेज गति से आ रही कार बेकाबू हो गई। तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर कार ने एक रिक्शे को टक्कर मार दी। जिससे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान वहां अफरा- तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वहां से तमाम राहगीर गुजर रहे थे, और वह इस हादसे के शिकार होने से बच गए। यह हादसा एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकता था। हालांकि राहगीरों की मदद से कार चालक को पकड़ लिया गया।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार समेत चालक को थाने ले गई। वहीं घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है बता दें कि कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ है और कार गोरखपुर शहर की बताई जा रही है।