कासगंज हिंसा: मुख्य आरोपी सलीम के बाद पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Feb, 2018 10:35 AM

उत्तर प्रदेश के कासगंज मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने चंदन गुप्ता (22) की हत्या के मामले में एक और आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। इसके पास से 1 देशी पिस्तौल और 2...

कासगंज(उप्र): उत्तर प्रदेश के कासगंज मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने चंदन गुप्ता (22) की हत्या के मामले में एक और आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। इसके पास से 1 देशी पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए है।

बता दें कि 31 जनवरी को चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 3 फरवरी को एक अन्य आरोपी राहत कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्हाट्सएप्प समूह चलाने वाले एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है।

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में साम्प्रदायिक हिंसा के बारे में व्हाट्सएप्प समूह में आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेज और चित्र डालने के आरोप में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह और ग्रुप के सदस्य अजय गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ग्रुप एडमिन राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ग्रुप का एक सदस्य अजय गुप्ता फरार है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान 2 पक्षों के बीच हिंसा हुई थी, जिसमें चंदन गुप्ता (22) नामक एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक की हत्या के बाद से कासगंज में हिंसा और आगजनी शुरू हो गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!