Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 01:26 PM
कासगंज हिंसा और चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी सलीम खान को पुलिस ने कासगंज से गिरफ्तार कर लिया है।
कासगंजः कासगंज हिंसा और चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी सलीम खान को पुलिस ने कासगंज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एफआईआर के मुताबिक सलीम की हो गोली से चंदन की मौत हुई थी। वहीं वसीम और नसीम की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में युवाओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान दो पक्षों में हिंसा हो गई थी। इस हिंसा में चंदन नाम के युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।
कासगंज में भड़की हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों की लिस्ट जारी की है। अब तक इस मामले में 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। हिंसा में दर्ज 5 एफआईआर के तहत 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 81 लोगों को धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।