कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें, बनाया नया संगठन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 05:03 PM

kadapa leader shivpal yadav has increased the problems of sp

समाजावादी पार्टी की दिन ब दिन मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी 2...

इटावाः समाजावादी पार्टी की दिन ब दिन  मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी 2 भागों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। सपा नेता शिवपाल यादव एक बार फिर से बागी तेवर अख्तियार किए हुए हैं। वे लगातार सार्वजनिक मंच से नए राजनैतिक विकल्प को लाने की बात भी कह रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी गाड़ी से समाजवादी पार्टी का झंडा भी हटा चुके हैं।

इसी क्रम में सपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने संगठन का गठन करते हुए समर्थकों को पद देना शुरू कर दिया है। इटावा में सपा के कद्दावर नेता शिवपाल के नाम पर शिवपाल यादव यूथ ब्रिगेड का गठन किया गया है। जिसमें संगठन के प्रमुख महासचिव उमाशंकर ने नए कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण कराया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा में ऐसे लोगों को बढ़ावा मिल रहा है जो सिर्फ चमचागिरी के द्वारा पार्टी में बवाल कराना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसे लोगों को पहचान नहीं रहे हैं। उन्होंने मेहनती और कर्मठ नेता को पार्टी में नजरअंदाज किया है। इसीलिए उन्होंने शिवपाल यादव यूथ ब्रिगेड का गठन किया है।

इसका सिर्फ एक मकसद 2022 में शिवपाल यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। शिवपाल यादव यूथ ब्रिगेड ने लगातार अपने संगठन में सदस्यों को जोड़ना शुरू कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!