कलयुगी पति ने फिर दिलाई महाभारत की याद, जुए में बीवी-बच्चाें काे हारा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Mar, 2018 01:00 PM

यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक पति ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों को जुए में दांव पर लगा दिया। जिसके बाद जीतने वाला युवक पत्नी और बच्चों को जबरन अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगा,

बुलंदशहरः यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक पति ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों को जुए में दांव पर लगा दिया। जिसके बाद जीतने वाला युवक पत्नी और बच्चों को जबरन अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगा, लेकिन जब महिला ने विरोध किया तो युवक अपने साथ उनका एक बच्चा ले गया। महिला ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद 2015 के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा गांव का है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी भूड़ निवासी मोहसिन के साथ 2012 में हुई थी। शादी के बाद मोहसिन दिल्ली चला गया। निकाह के बाद उसने 2 बेटे को जन्म दिया। महिला ने बताया कि उसका पति जुआरी है। मोहसिन दिल्ली व इमरान अलीगढ़ से बुलंदशहर आकर जुआ खेलते थे।

महिला ने लगाया यह आरोप
आरोप है कि सितंबर 2015 में उसका पति जुए में अपनी बीवी और दोनों बच्चों को हार गया। इसके बाद जुए में जीतने वाला व्यक्ति इमरान 3 साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। वह उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा, जिस पर उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। समझौते के तहत महिला को जुआरी इमरान को अपना एक बच्चा देना पड़ा। इमरान एक बच्चा साथ लेकर अलीगढ़ चला गया।

कोर्ट ने सुनी पीड़िता की गुहार 
उसके बाद महिला ने मोहसिन को तलाक दे दिया और चन्दौस के एक युवक से निकाह कर लिया। अपने बेटे को वापिस लेने के लिए कई बारे थाने और अधिकारियों के यहां शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अदालत ने पीड़िता की सुनी और इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!