जब अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, तो अशियाना बचाने के लिए आगे लेट गई युवती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 01:20 PM

governor bulldozer on illegal occupation young lady lying

जिले में बने नवनिर्वाचित भाजपा के पहले मेयर ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत सोमवार को लेबर कॉलोनी स्थित करीब 2 बीघा जमीन पर प्रशासन का बुल्डोजर चला। यहां सैंकड़ों की संख्या में लोग झोपड़ीनुमा मकान बनाकर रह रहे थे। जिनमें से...

सहारनपुरः जिले में बने नवनिर्वाचित भाजपा के पहले मेयर ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत सोमवार को लेबर कॉलोनी स्थित करीब 2 बीघा जमीन पर प्रशासन का बुल्डोजर चला। यहां सैंकड़ों की संख्या में लोग झोपड़ीनुमा मकान बनाकर रह रहे थे। जिनमें से एक युवती की झोपड़ी ढहने पर उसने  बुल्डोजर के आगे लेटकर और रो-रो कर विरोध किया।
PunjabKesari
दरअसल, नगर निगम ने सोमवार को जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू किया। शहर की लेबर कॉलोनी में कई लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। लेबर कॉलोनी निवासी शिवानी भी इन्हीं लोगों में से एक यहां पर अपने परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रह रही थी। नगर निगम के बुल्डोजर ने सबसे पहले शिवानी के आशियाने को ही अपना निशाना बनाया।
PunjabKesari
जिसपर शिवानी ने कहा कि अगर उसकी झोपड़ी गिरा दी जाती है तो उसके पास कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां पर वो अपने परिवार के साथ सिर छुपा सके। उसने लाख फरियाद की, लेकिन ना तो पुलिस वालों और ना ही नगर निगम के कर्मचारियों ने युवती की सुनी।
PunjabKesari
जिसके बाद युवती बुल्डोजर के सामने लेट गई तो महिला पुलिस कर्मियों ने जबरन उसे बुल्डोजर के आगे से हटा दिया। शिवानी रोती और बिलखती रही और बुल्डोजर से उसके आशियाने को एक झटके में ध्वस्त कर दिया गया।
PunjabKesari
वहीं नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर कब्जा हटाने का अभियान शुरू किया गया है। जिस व्यक्ति ने भी नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, वो स्वयं ही हटा लें अन्यथा जबरन कब्जा हटाया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!