Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 07:24 PM
उत्तर प्रदेश में लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस ने गरीब लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार लिया।..
लखनऊः उत्तर प्रदेश में लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस ने गरीब लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना पर जानकीपुरम के थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की। जिसमें मात्र 24 घंटे बाद मौर्या भट्टा मार्ग से कार सवार सुरजीत उसकी पत्नी सुमन के अलावा प्रतापगढ़ जिले की मोहम्मद तौहिद और उसकी पत्नी सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा जानकीपुरम निवासी शोभा और मनीशंकर शुक्ला एवं एक अज्ञात मौके से भागने में सफल रहे। ये लोग नौकरी का झांसा देकर गरीब लड़कियों से देह व्यापार कराते थे। उन्होंने बताया कि फरार मनीशंकर शुक्ला पहले भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।