Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 08:35 AM
पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा दे दिया। जहीर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे गए त्यागपत्र में कहा है कि वह सितम्बर 2016 में पार्टी से जुड़़े थे। लेकिन लगभग 18 महीने के...
लखनऊ: पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा दे दिया। जहीर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे गए त्यागपत्र में कहा है कि वह सितम्बर 2016 में पार्टी से जुड़़े थे। लेकिन लगभग 18 महीने के दौरान उन्होंने खुद को बिल्कुल उपेक्षित महसूस किया, जिससे उपजी हताशा के कारण वह खुद को कांग्रेस से अलग करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रहे हैं। पूर्व में बलरामपुर सीट से 2 बार समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके जहीर ने फोन पर बताया कि वह करीब डेढ़ लाख लोगों के साथ कांग्रेस से जुड़़े थे, लेकिन उन्हें किसी जिम्मेदारी के लायक नहीं समझा गया। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ बातचीत करके अगला कदम तय करेंगे।