Edited By ,Updated: 01 Mar, 2017 09:32 AM
ताजनगरी में पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के नकली नोटों के साथ ब्वॉयफ्रैंड और गर्लफ्रैंड को अरैस्ट किया है।
आगरा:ताजनगरी में पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के नकली नोटों के साथ ब्वॉयफ्रैंड और गर्लफ्रैंड को अरैस्ट किया है। ये लोग एक लाख रुपए को 30 हजार में खरीदकर 50 हजार में बेच देते थे। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को लिया हिरासत में
थाना हरिपर्वत पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहीद स्मारक के पास से दिल्ली की रहने वाली मुबशरा और हरियाणा के राकेश गोयल को डेढ़ लाख रुपए के नकली सौ-सौ के नोटों के साथ अरैस्ट किया। पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी मुबशरा निकली, जो अपने ब्वॉयफ्रैंड राकेश गोयल को साथ लेकर नकली नोटों की आन डिमांड सप्लाई करती थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को नेपाल और बंगलादेश के रास्ते नकली नोटों की सप्लाई का मामला नजर आ रहा है।
सैक्स के बाद नोटों की दुनिया ने दिलाई हिरासत
सूत्रों के मुताबिक, मुबशरा पहले एक मसाज पार्लर में काम करती थी। धीरे-धीरे उसने सैक्स वर्किंग शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी पहचान आशीष नाम के एक युवक से हुई। आशीष ने उसे 50 हजार में एक लाख रुपए के नकली नोट देने शुरू किए। मुबशरा सैक्स वर्किंग के साथ नोट बेचने का भी काम करने लगी। खूबसूरत चेहरे और गजब की महत्वाकांक्षा की वजह से जल्द ही उसने गैंग में अपनी जगह बना ली और आन डिमांड नकली नोट की सप्लाई शुरू कर दी।