11 फरवरी को बनारस में होने वाला राहुल-अखिलेश का रोड शो रद्द

Edited By ,Updated: 10 Feb, 2017 10:09 AM

february 11 the rahul akhilesh  s roadshow in varanasi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ग्यारह फरवरी को बनारस में होने वाला रोड शो रद्द हो गया है।

वाराणसी:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ग्यारह फरवरी को बनारस में होने वाला रोड शो रद्द हो गया है। दोबारा कोशिश के बाद भी प्रशासन से रोड शो करने की अनुमति नहीं मिली। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां प्रशासन के आदेश का शुक्रवार दोपहर तक इंतजार करेंगी और इसके बाद रोड शो पर कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा।

मोदी के संसदीय क्षेत्र पर टिकी निगाहें
जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से चुनावी पंडितों की नजर खास तौर पर वाराणसी पर है। यहां पर विधानसभा की 8 सीटों में से 3 पर बीजपी का कब्जा है। 2-2 सीटें बसपा और समाजवादी पार्टी के पास हैं, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर काबिज है। फिलहाल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद बीजेपी का समीकरण कई सीटों पर गड़बड़ा गया है।


'रोड शो होगा तो साथ-साथ'
आपको बता दें कि इस रोड शो को लेकर पिछले कई दिनों से सपा और कांग्रेस की तरफ से तैयारियां चल रही थीं। दोनों दलों के नेता इसलिए भी ज्यादा उत्साहित थे क्योंकि पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होना है। दावा किया जा रहा है कि रोड शो तभी होगा अगर दोनों नेता इसमें शामिल होंगे। रोड शो 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होना था।

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!