Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 01:15 PM
उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ का संकट गहरा गया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ का संकट गहरा गया है। यहां करीब 3 दर्जन से ज्यादा जिले लगातार बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके चलते प्रभावित क्षेत्रों के लिए अब खुद सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे।
जानकारी के अनुसार बीते कल सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दौरा किया था। जहां अस्पताल में आॅक्सीजन की सप्लाई रोकने से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद वहां पर संबंधित कार्रवाई की रफ्तार तेज हो गई है।