Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 09:53 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के वृंदावन जाएंगे।
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के वृंदावन जाएंगे। योगी यहां आरएसएस की समन्वय बैठक में शिरकत करेंगे। सीएम के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी इस बैठक में शामिल होंगे। इनके अलावा राजनाथ सिंह भी बैठक में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार योगी शनिवार सुबह लखनऊ से 11 बजे हेलीकॉप्टर से वृंदावन पहुंचेंगे। यहां वे आरएसएस की समन्वय बैठक में 2 घंटे तक रहेंगे। दोपहर1.20 बजे सीएम लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 8 एएसपी, 14 सीओ, 50 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, 400 आरक्षी, एक कंपनी पीएसी और तीन बीडीएस की टीम को लगाया गया है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री रामलाल ने भी इस बैठक में शिरकत की थी। बैठक में पाक और चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने पर चर्चा हुई थी। समन्वय बैठक में संघ ने जीएसटी और नोटबंदी पर सरकार का समर्थन किया। हालांकि संघ ने माना कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ।