14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2017 03:15 PM

सहारनपुर हिंसा के मास्टरमाइंड और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को सहारनपुर पुलिस ने देर रात....

सहारनपुर (राम कुमार): सहारनपुर हिंसा के मास्टरमाइंड और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को सहारनपुर पुलिस ने देर रात गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने चंद्रशेखर को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार किया था। देर रात ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने चंद्रशेखर को पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आपको बता दें कि सहारनपुर में 9 मई को हुई सिलसिलेवार हिंसा में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को पुलिस ने मास्टरमाइंड मानते हुए कई मुकदमे दर्ज किए थे। चंद्रशेखर इसके बाद लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। देर रात सहारनपुर की पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!