BJP सरकारों की गलत नीतियों के खिलाफ मतदान करेगी जनता: राज बब्बर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 09:35 AM

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने उम्मीद जताई कि गोरखपुर की जनता इस लोकसभा सीट के आगामी उपचुनाव में जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के खिलाफ मतदान करेगी।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने उम्मीद जताई कि गोरखपुर की जनता इस लोकसभा सीट के आगामी उपचुनाव में जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के खिलाफ मतदान करेगी।

बब्बर ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी अपने अध्यक्ष राहुल गांधी की दृष्टि पर गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव लड़ रही है, जिन्होंने भाजपा की गलत नीतियों को जनता के सामने रखा है। आज चोर खुले आम घूम रहे हैं और शरीफ लोगों को जेल भेजा जा रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और अमीर लोग घोटाले करके देश से भागने में कामयाब हो रहे हैं। साथ ही महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस इन चीजों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का उपचुनाव में कड़ी मेहनत का आह्वान करते हुए कहा कि  कांग्रेस किसी जाति या सम्प्रदाय के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है। मुझे उम्मीद है कि लोग धर्म, जाति और मत से ऊपर उठकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ वोट डालेंगे और कांग्रेस उम्मीदवार सुरहिता करीम को जिताएंगे।

योगी का किला ध्वस्त करने संबंधी सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि अगर आप गोरखनाथ मठ की बात कर रहे हैं तो मैं उसे प्रणाम करता हूं। हम यहां केवल राजनीतिक चुनाव के लिए आए हैं। योगी जी को चिंता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वह मुख्यमंत्री हैं और उनके पास स्पष्ट बहुमत भी है। गोरखपुर का उपचुनाव लोकसभा का है, ना कि विधानसभा का।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!