Edited By ,Updated: 06 Apr, 2017 12:54 PM
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देश में कई प्रोग्राम हो रहे हैं।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देश में कई प्रोग्राम हो रहे हैं। इस दौरान लखनऊ में प्रदेश के डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश कार्यालय में झाड़ू लगाई।
जानकारी के अनुसार पार्टी के स्थापना दिवस पर बीजेपी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विशेष सप्ताह का आयोजन कर रही है। इस मौके पर बीजेपी यूपी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर स्वच्छता का संकल्प लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी।