Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Mar, 2018 01:53 PM
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के देहली गेट क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा...
अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के देहली गेट क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलीगढ़ के देहली गेट इलाके में बुधवार रात को हुई पुलिस मुठभेड़ में पिंकी उर्फ सुभाष नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार बदमाश खैर इलाके के सिकरवार का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि इस बदमाश के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती आदि के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस इसके फरार साथी की तलाश कर रही है।