अखिलेश का दावा, 300 से अधिक सीट जीतेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

Edited By ,Updated: 02 Feb, 2017 12:06 PM

akhilesh claims  sp congress alliance will win more than 300 seats

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि कांग्रेस सपा गठबंधन प्रदेश में 300 से अधिक सीट जीतेगा तथा इस गठबंधन से देश की राजनीति में दूरगामी परिणाम आएंगे।

बुलन्दशहर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि कांग्रेस सपा गठबंधन प्रदेश में 300 से अधिक सीट जीतेगा तथा इस गठबंधन से देश की राजनीति में दूरगामी परिणाम आएंगे। यादव बुलन्दशहर में चुनाव सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।

नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा बुरा असर
भाजपा पर प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा कि लोक सभा चुनावों में अच्छे दिन के नाम पर वोट लेनी वाली पार्टी ने नोटबंदी करके आमजन को परेशानी में डाल दिया तथा इससे कई लोगों की मौते भी हुई। उन्होंने कहा कि कालाधन वापिस लाने व भ्रष्टाचार को समाप्त करने का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा का असली चेहरा जनता सामने आ गया। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तो सपा के घोषणा पत्र की भी नकल कर ली।

हाथी वाली पार्टी की प्रमुख को नकदी पसंद
मायावती का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि बसपा शासन काल में मूर्तिया बनाकर प्रदेश का पैसा खर्च किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा छोड़कर आने वाला प्रत्येक नेता कहता है कि हाथी वाली पार्टी की प्रमुख को नकदी पसंद है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास कराया। बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया। उनका गठबंधन साम्प्रदायिक ताकतों को मजबूत नहीं होने देगा।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!