बागपत में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 10:43 AM

22 people killed in boat rowing in baghpat  rescue operations continue

जिले में आज यमुना नदी में किसानों और मजदूरों से भरी नाव डूबने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है।

बागपत(उत्तर प्रदेश): जिले में आज यमुना नदी में किसानों और मजदूरों से भरी नाव डूबने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। जिला प्रशासन ने बताया कि हादसे के बाद करीब 1 दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। नाव में करीब 60 यात्री सवार थे।

पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर हैं। बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के देर से पहुंचने से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली राजमार्ग जाम कर दिया। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक करीब 60 यात्री सवार थे। इनमें अधिकांश महिलाएं थीं। नाव जैसे ही बीच नदी में पहुंची, अचानक डूब गई।

जिलाधिकारी के अनुसार पुलिस और पीएसी की बचाव दल की टीमों ने अभी तक 22 शव निकाले हैं। जबकि करीब एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि नाव में सवार अधिकांश लोग बागपत से हरियाणा में मजदूरी करने जा रहे थे। इलाके की पुलिस के अनुसार नाव की क्षमता 15-यात्रियों की थी, लेकिन उसमें करीब 60 यात्री सवार थे। उधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा हंगामा जारी है। पुलिस किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत करने की कोशिश में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!