दरिंदों का शिकार हुई 14 वर्षीय नाबालिग, कोख में पल रहा 3 माह का बच्चा

Edited By ,Updated: 07 Aug, 2016 03:25 PM

14 year old victim of drindon minor 3 month old baby in the womb moment

बलिया में दो दरिंदों की दरिंदगी ने एक नाबालिक लड़की को मां बना दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया पर उस माशूम लड़की और उसके पेट में पलते बच्चे का क्या होगा ये एक बड़ा सवाल है।

बलिया(मुकेश मिश्रा): बलिया में दो दरिंदों की दरिंदगी ने एक नाबालिक लड़की को मां बना दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया पर उस माशूम लड़की और उसके पेट में पलते बच्चे का क्या होगा ये एक बड़ा सवाल है।
 
क्या था मामला? 
मामला उत्तर प्रदेश के नरही थाना अंतर्गत बघौना गांव का है। पीड़िता की उम्र महज 14 साल है। दरअसल 4 महीने पहले बकरी चराने गई इस माशूम के साथ गांव के ही दो युवकों ने बलात्कार किया और उसका एमएमएल भी बना डाला। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर इस मामले में उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है यह कि 14 साल की मासूम पीड़िता और उसके बच्चे का क्या होगा। 
 
मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी
इस माशूम के साथ बलात्कार करने वालों ने धमकी दी की अगर उसने मुंह खोला तो उसे जहर दे दिया जाएगा। लड़की ने बताया कि कुछ दिनों बाद जब उसके पेट में दर्द हुआ तो पता चला की उसके पेट में तीन माह का बच्चा है।
 
क्या कहते हैं अधिकारी?  
इस मामले में जब बलिया के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस में मामला संज्ञान में आने के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। पीड़िता की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह बच्चे को चाहती या फिर नहीं। हाल ही में बने नए कानून के अन्र्तगत 6 महीने तक की प्रेगनेंट महिला को आबार्शन कराने की अनुमति प्रदान की है। अगर पीड़िता चाहती है तो इस मामले में वह एप्लीकेशन दे सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!