PM मोदी यूएन गए तो कुछ नहीं, मैं चला गया तो ‘गद्दार’: आजम

Edited By ,Updated: 16 Oct, 2015 07:56 PM

the un is the prime minister i went  traitor  azam

समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुसलमान लोकतांत्रिक भारत के नागरिक नहीं हैं बल्कि भगवा भारत के पीड़ित हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुसलमान लोकतांत्रिक भारत के नागरिक नहीं हैं बल्कि भगवा भारत के पीड़ित हैं। दादरी हिंसा को यूएन में ले जाने पर आजम ने कहा कि मुझे गद्दार कहा जै रहा है लेकिन पीएम मोदी के मामले में ऐसा नहीं है। आजम ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री यूएन में कई बार भारत के मुद्दों को ले जा चुके हैं। सत्यार्थी को ऐसी समस्याएं उठाने के कारण ही नोबेल अवार्ड मिला है। ऐसे में उन सारे भारतीयों को फांसी पर चढ़ा दो जो यूएन गए लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि पीड़ित हम हैं वो नहीं। 

आजम ने एएनआई से कहा, ‘‘यह साफ है कि देश संविधान के मुताबिक नहीं चल रहा है। इस तरह की टिप्पणियों से हमेशा मुस्लिमों को ही निशाना बनाया जाता है। ये लोग फासिस्ट हैं। आरएसएस खुलेआम कहता है कि उसे संविधान पर भरोसा नहीं है। जब उन्होंने बापू के हत्यारे को हीरो कहा तब भी यह सरकार चुप रही। मुसलमानों ने कभी गौहत्या की बात नहीं की है। हम तो मुर्गे और बकरी को भी मारने के खिलाफ हैं। 
 
खान ने कहा कि बीफ मामले में मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुसलमानों को लगातार मारा जा रहा है। हम कहां जाएं, हमारे पास विकल्प क्या है? मुस्लिम इस देश में पूरी तरह से हासिए पर हैं। वे बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। यहां तक कि इस मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ भी कुछ नहीं कर पा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!