UP Election 2017: 6 से 7 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 10:58 AM

rahul gandhi amit shah mayawati akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव की तिथियों की घोषणा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव की तिथियों की घोषणा सुरक्षा बलों की उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए की जाएगी। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव जनवरी के आखिरी और फरवरी के दूसरे हफ्ते में शुरू करवा दिए जाएंगे तथा मार्च के पहले हफ्ते में समाप्त कर दिए जाएंगे। अबकी बार उत्तर प्रदेश में 6 से 7 चरणों में चुनाव करवाए जा सकते हैं, जबकि शेष 4 राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होंगे।

80, 000 से ज्यादा सुरक्षा बल मुहैया करवाएगा केंद्र
सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा बलों की उपलब्धता में किसी कमी का संकेत नहीं मिला है और आने वाले 2 महीने यही स्थिति रहने की उम्मीद है। इसलिए चुनाव कार्यक्रम जनवरी में शुरू कर दिए जाने की संभावना है। पहले छोटे राज्यों मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में चुनाव करवाए जाएंगे। उसके बाद सुरक्षा बलों को पूरी तरह इन राज्यों से मुक्त करके उत्तर प्रदेश में केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र इस बार 80, 000 से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बल मुहैया करवाएगा।

6 से 7 चरणों में होंगे चुनाव
बताया जा रहा है कि इस बार के चुनावों की तिथियां भी पिछले चुनावों की तिथियों की तरह हो सकती हैं। पहले चरण का मतदान 5 या 11 फरवरी को हो सकता है। इसके बाद दूसरे चरण की तिथि 15 फरवरी, तीसरे चरण का चुनाव 18 फरवरी, चौथे चरण में 22 फरवरी, 5वां 26 फरवरी, 6वां 1 मार्च और 7वां चरण का चुनाव 4 मार्च शनिवार या 5 मार्च रविवार को हो सकता है।

यूपी में चुनावों की संभावित तिथियां:-
पहला चरण : 5 या 11 फरवरी (60 सीटें)
दूसरा : 15 फरवरी बुधवार (55 सीटें)
तीसरा : 18 फरवरी शनिवार(59 सीटें)
चौथा : 22 फरवरी बुधवार (56 सीटें)
पांचवा : 26 फरवरी रविवार (56 सीटें)
छठवां : 1 मार्च बुधवार (49 सीटें)
सातवां : 4 या 5 मार्च (68सीटें)
कुल वोटर : 11,50,000,00 से ज्यादा / कुल सीटें : 403
विधानसभा की अवधि : 27 मई 2017 तक

4 राज्यों में एक ही चरण में होगा चुनाव
उत्तराखंड: 29 जनवरी रविवार (70 सीटें)
विस अवधि : 26 मार्च 17 तक
कुल वोटर : 60 लाख से ज्यादा

पंजाब : 30 जनवरी सोमवार (117 सीटें)
विस अवधि : 18 मार्च 17 तक

गोवा : 18 मार्च (40 सीटें)
विस अवधि : 14 जून 17 तक

मणिपुर : 28 जनवरी शनिवार (60 सीटें)
विस अवधि : 18 मार्च 17 तक

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!