MLC चुनाव में सपा ने किया क्लीन स्वीप, 36 सीटों में से 31 पर किया कब्जा

Edited By ,Updated: 06 Mar, 2016 06:22 PM

lucknow mlc election

उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय निकाय क्षेत्र की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती कडी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरु हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने बताया कि...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय निकाय क्षेत्र की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती कडी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरु हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने बताया कि यूं तो मतदान 57 जिलों में हुआ था लेकिन वोटों की गिनती 28 जिला मुख्यालयों पर ही की जा रही है। अन्य जिलों से मतपेटियों को मतगणना वाले जिलों में मंगा लिया गया है।

MLC चुनाव के नतीजे, कौन कहां जीता
लखीमपुर खीरी: सपा उम्मीदवार को 2217 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को केवल 246 वोट मिले।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर: बसपा प्रत्याशी महमूद अली विजयी रहे, भाजपा के प्रत्याशी सूरत सिंह वर्मा हारे।

बरेली: समाजवादी पार्टी के घनश्याम लोदी ने भाजपा के पीपी पटेल को 1323 वोटों से हराया।

बाराबंकी: सपा के प्रत्याशी का सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार से था। यहां पर सपा के प्रत्याशी राजेश यादव जीते।

फतेहपुर: सपा के दिलीप सिंह उर्फ पप्पू यादव ने बसपा प्रत्याशी अशोक कटियार को 1787 वोटों से हराया।

बहराइच: सपा के अभिलाश खान ने 705 वोटों के अंतर से भाजपा त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी को हराया।

जौनपुर: बसपा प्रत्याशी ब्रजेश कुमार सिंह 765 वोटों से विजयी रहे, सपा प्रत्याशी लल्लन यादव हारे।

बुलंदशहर: सपा के नरेंद्र भाटी ने भाजपा के संजय शर्मा को 1018 वोटों से हराया।

आजमगढ़: सपा उम्मीदवार राकेश यादव ने भाजपा के राजेश सिंह को हराया।

बदायूं: सपा प्रत्याशी बनवारी सिंह यादव ने भाजपा के जितेंद्र यादव को 1723 वोटों से मात दी।

देवरिया: सपा के राम अवध यादव ने बसपा के अजीत शाही को 1381 वोटों से हराया।

मुरादाबाद: मंत्री इकबाल अली के बेटे परवेज अली भाजपा प्रत्याशी आशा सिंह को 4243 वोटों से हारकर एमएलसी बने।

गाजीपुर: निर्दलीय उम्मीदवार विशाल सिंह चंचल ने अपने निकटतम सपा प्रत्याशी सानंद यादव को 64 वोटों से हराया।

बलिया: सपा के रवि शंकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ठाकुर अनूप सिंह को हराया।

गोंडा: सपा के मफूज खान ने भाजपा प्रत्याशी को हराया।

फैजाबाद: सपा के हीरालाल यादव ने भाजपा के सुरेन्द्र पाण्डेय को हराया।

गोरखपुर-महाराजगंज: सीपी चंद्र ने सपा के जय प्रकाश यादव को हराया।

सुल्तानपुर: सपा के शैलेन्द्र सिंह ने 1841 वोटों से भाजपा के केसी त्रिपाठी को हराया।

झांसी: यहां पर सपा प्रत्याशी रमा निरंजन को 2800 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 171 वोट।

बस्ती: सपा के प्रत्याशी संतोष यादव ने भाजपा के प्रत्याशी गिल्लन चौधरी को हराया।

रायबरेली: यहां कांग्रेस के दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र बहादुर को हराया।

मिर्जापुर: सपा विधायक विजय मिश्र की पत्नी रामलली मिश्र निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्होंने बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह को हराया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!