अखिलेश ने अगर छोड़ी सपा की सत्ता, तो राहुल गांधी बढ़ाएंगे हाथ!

Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 09:08 AM

akhilesh yadav rahul gandhi sp congress

समाजवादी पार्टी में मची अंतर्कलह से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई हवा बहनी शुरू हो गई है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में मची अंतर्कलह से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई हवा बहनी शुरू हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि अगर सीएम अखिलेश यादव नई पार्टी बनाते हैं तो उनको कांग्रेस का सहयोग मिल सकता है। ऐसी संभावनाएं उस समय सामने आईं, जब सोमवार को सपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा था। उस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक चल रही थी। खास बात ये है कि इस बैठक में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थीं।

अलग पार्टी बनाने पर कांग्रेस देगी समर्थन!
कांग्रेस की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि अगर सीएम अखिलेश यादव सपा से अलग पार्टी बनाते हैं और विधानसभा में बहुमत साबित करने की बात आती है तो कांग्रेस अखिलेश को समर्थन देगी। यह बात इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि अभी तक अखिलेश और राहुल को एक-दूसरे के प्रति नरम देखा गया है। कांग्रेस की इस बैठक में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद थे।

अखिलेश ने राहुल को बताया  था ‘अच्छा इंसान’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अच्छा इंसान’ और ‘अच्छा लड़का’ बताया था। उन्होंने कहा था कि राहुल को उत्तर प्रदेश में बार बार आना और रहना चाहिए। वह ज्यादा आएंगे तो उनकी उनसे दोस्ती हो जाएगी। इसमें तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर 2 अच्छे लोग मिल जाएं तो क्या खराबी है। 

Up Beaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!