11 दिन बाद हल्के वाहनों के लिए खुला नैनीताल-भवाली मार्ग, भारी भूस्खलन के चलते किया गया था बंद

Edited By Nitika,Updated: 10 Aug, 2022 12:41 PM

nainital bhowali road opened for light vehicles

भारी भूस्खलन के चलते बंद नैनीताल-भवाली राज्य मार्ग मंगलवार को यातायात के लिए खुल गया है। फिलहाल हल्के वाहनों के लिए मार्ग को खोला गया है।

 

नैनीतालः भारी भूस्खलन के चलते बंद नैनीताल-भवाली राज्य मार्ग मंगलवार को यातायात के लिए खुल गया है। फिलहाल हल्के वाहनों के लिए मार्ग को खोला गया है।

जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल की ओर से यह जानकारी दी गई। सुरक्षा के लिहाज से शाम साढ़े 6 बजे से सुबह साढे़ 5 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों को लिए प्रतिबंधित किया गया है। मार्ग पर निर्माण कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जल्द ही मार्ग को भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

वहीं पहाड़ी दरकने से यह राज्य मार्ग विगत 30 जुलाई को यातायात के लिए बंद हो गया था। यहां सड़क का बड़ा हिस्सा भी ढह गया था। इससे पहाड़ों की ओर जाने वाला यातायात बाधित हो गया था। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से पहले दिन से ही मार्ग को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य संचालित किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!