MDH के मालिक महाशय धर्मपाल के निधन पर CM रावत ने जताया दुख

Edited By Nitika,Updated: 03 Dec, 2020 04:49 PM

cm rawat expresses grief over the death of dharampal

देश-विदेश में भारतीय मसालों की खुशबू बिखरने वाले महाशयां दी हट्टी (एमडीएच) समूह के संस्थापक महाशय धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

 

देहरादूनः देश-विदेश में भारतीय मसालों की खुशबू बिखरने वाले महाशयां दी हट्टी (एमडीएच) समूह के संस्थापक महाशय धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि पद्मभूषण से सम्मानित, प्रसिद्ध समाजसेवी व एमडीएच के मालिक मसाला किंग 'महाशय धर्मपाल जी' के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

बता दें कि एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने माता चन्नन देवी अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाशय धर्मपाल बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से माता चन्नन अस्पताल में भर्ती थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!