ताजनगरी में योगी फॉर PM के होर्डिंग्स लगने से सियासी गलियारों में मची हलचल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Dec, 2018 12:08 PM

yogi s pm s hoardings take a toll on political corridors

लखनऊ के बाद अब ताजनगरी में योगी फॉर पीएम को होर्डिंगों ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस तरह के विवादित होर्डिंग उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना की ओर से लखनऊ में लगाए गए थे लेकिन, अब ताज नगरी में भी इस तरह के दर्जनों विवादित होर्डिंग लग...

आगरा: लखनऊ के बाद अब ताजनगरी में योगी फॉर पीएम को होर्डिंगों ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस तरह के विवादित होर्डिंग उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना की ओर से लखनऊ में लगाए गए थे लेकिन, अब ताज नगरी में भी इस तरह के दर्जनों विवादित होर्डिंग लग चुके हैं जो खुद उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने लगवाए हैं। इन होर्डिंग्स में अमित जानी ने योगी को भगवान राम को फैजाबाद से अयोध्या लाने वाला कलियुग का अवतार बताया है और साथ में होर्डिंग पर छोटा-सा योगी फॉर पीएम लिखा है। इसके बाद से निगम के अधिकारियों में भी हलचल मच गई है।

लखनऊ में लगे होर्डिंग पर योगी ने संज्ञान लेते हुए अमित जानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अमित जानी को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी लेकिन आगरा शहर में इस तरह के होर्डिंग लगाकर अमित जानी ने इस विवाद को और हवा दे दी है। पूरे मामले पर अमित जानी का कहना है कि लखनऊ में मुकदमा हो गया और अब आघरा में क्या होता है यह देखते हैं। वहीं नगर निगम के नगर आयुक्त ने इस मामले को संज्ञान में लेकर विवादित होर्डिंग हटवाने और उस पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!