योगी ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने वाले बिहार सैन्य पुलिस बल को किया सम्मानित

Edited By Ruby,Updated: 28 Jan, 2019 10:47 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न राज्यों से आये 155 सांस्कृतिक दलों तथा बिहार सैन्य पुलिस बल के निरीक्षक निर्मल कुमार सिंह समेत 61 कर्मियों को सम्मानित किया। योगी ने विभिन्न राज्यों के...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न राज्यों से आये 155 सांस्कृतिक दलों तथा बिहार सैन्य पुलिस बल के निरीक्षक निर्मल कुमार सिंह समेत 61 कर्मियों को सम्मानित किया। योगी ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों एवं बिहार सैन्य पुलिस बल का स्वागत करते हुए कहा कि अतिथियों का सम्मान करना हमारी विरासत है और नैतिक दायित्व भी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियां देश के विकास, विरासत और ताकत का प्रतिरूप थी। संस्कृति किसी भी राष्ट्र और समाज की जीवन्तता का आधार होती है। योगी ने कहा कि गणतंत्र दिवस ने हमारी विषमता को दूर किया है। संविधान द्वारा प्रदत्त समानता का अधिकार हमें एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनाने के लिए प्रेरित करता है। विभिन्न राज्यों के साथ परंपरागत रूप से उत्तर प्रदेश के गहरे रिश्तों का उल्लेख करते हुए यह विश्वास जताया कि सांस्कृतिक संबन्ध देश को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री का स्वागत बांसुरी तथा शंखवादन से किया गया। 

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने वाले सांस्कृतिक दलों में तेलंगाना के (ओग्लूडोलू), उड़ीसा के (बजासल), मध्यप्रदेश के (बरेदी व बधाई), बिहार के (झिझिया), पंजाब के (भांगड़ा), असम के (बिहू), हरियाणा के (फाग), महाराष्ट्र के (लावनी), झारखण्ड के (छाऊ), छत्तीसगढ़ के (बायर), उत्तर प्रदेश के (रास व मयूर) तथा राजस्थान के (मयंग व कच्ची घोड़ी) नृत्य के सांस्कृतिक दलों के गु्रप लीडर तथा निर्देशकीय टीम के आठ सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!