Edited By Ruby,Updated: 22 Jan, 2019 02:11 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के तुमकुरू स्थित सिद्धगंगा मठ के महन्त शिवकुमार स्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने जारी एक शोक संदेश में कहा कि पूज्य महन्त शिवकुमार स्वामी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई...
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के तुमकुरू स्थित सिद्धगंगा मठ के महन्त शिवकुमार स्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने जारी एक शोक संदेश में कहा कि पूज्य महन्त शिवकुमार स्वामी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महन्त शिवकुमार स्वामी जी प्रकाण्ड विद्वान थे।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये कहा कि स्वामी जी के समृद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।