Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Dec, 2018 10:15 AM
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलंदशहर की घटना को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ‘ठोको नीति’ का परिणाम बताया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर यदि योगी आदित्यनाथ विराजमान रहते हैं तो....
फिरोजाबाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलंदशहर की घटना को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ‘ठोको नीति’ का परिणाम बताया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर यदि योगी आदित्यनाथ विराजमान रहते हैं तो आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की जीत की राह बेहद आसान हो जाएगी।
सपा संरक्षक एवं पिता मुलायम सिंह की मौजूदगी में नसीरपुर क्षेत्र में आयोजित जनसभा के बहाने शक्ति प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर प्रहार किया। बुलंदशहर की घटना को भाजपा सरकार की ‘ठोको नीति’ का परिणाम बताते हुए यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में कहते हैं ठोक दो, बुलंदशहर और लखनऊ में देख लो किसको ठोक दिया। यदि योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री रहे तो समाजवादी पार्टी 300 सीटें जीतकर विधानसभा में पहुंचेगी।
उधर, अनुज शिवपाल सिंह यादव के भरोसे को दरकिनार कर जनसभा में शामिल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव उमड़ी भीड़ से गदगद नजर आए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सपा सांसद अक्षय यादव को पुन: जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अक्षय हमारा पढ़ा-लिखा नौजवान लडका है। इसकी मदद करनी है। यह आपकी सेवा करेगा। बहुत दिनों के बाद इस क्षेत्र में सभा को सम्बोधित करने आया हूं। मुझे खुशी है कि आज की जनसभा सबसे बड़ी है।