Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Jun, 2018 06:08 PM
उत्तर प्रदेश में आए दिन छेड़छाड़ करने वाले सड़कछाप मजनूओं की पिटाई हो रही हैं। ताजा मामला मथुरा जिले का है। जहां एक मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में महिलाएं एक युवक की पिटाई कर रही हैं। युवक पर शौच जाती महिलाओं को ताक-झां...
मथुराः उत्तर प्रदेश में आए दिन छेड़छाड़ करने वाले सड़कछाप मजनूओं की पिटाई हो रही हैं। ताजा मामला मथुरा जिले का है। जहां एक मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में महिलाएं एक युवक की पिटाई कर रही हैं। युवक पर शौच जाती महिलाओं को ताक-झांक करने का आरोप है। महिलाओं की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला थाना कोतवाली इलाके के धौरेरा गांव का है। यहां का रहने वाला युवक राजा जंगल में शौच जाती महिलाओं को छुप कर ताक झांक करता था। इस बात की जानकारी जब महिलाओं को हुई तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर चप्पलों से पिटाई। वहीं युवक की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं काफी देर तक पिटाई करने के बाद महिलाएं आरोपी युवक को वृन्दावन कोतवाली ले आईं। यहां पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने महिलाओं से तहरीर लेकर आरोपी युवक राजा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।