अब मार्निंग वॉक भी सुरक्षित नहीं, टहलने निकली महिला को बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Dec, 2018 11:42 AM

woman on the morning walk  unknowingly bad guys shot dead

ताजगंज के वृंदावन गार्डन के पास सुबह मार्निंग वॉक पर गई कौलक्खा के प्रधान की पुत्रवधू को गोली मार दी गई। महिला को घायल हालात में देखने के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस को सूचना दी गई।

आगरा: ताजगंज के वृंदावन गार्डन के पास सुबह मार्निंग वॉक पर गई कौलक्खा के प्रधान की पुत्रवधू को गोली मार दी गई। महिला को घायल हालात में देखने के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने से पहले लोग महिला को अस्पताल में भर्ती करवा चुके थे।

PunjabKesariघटना के बाद लोगों का कहना था कि अब तो मार्निंग वॉक भी सुरक्षित नहीं है। घायल महिला ने गोली मारने के मामले में पुलिस को अपने पति का नाम बताया है। ताजगंज पुलिस के अनुसार कौलक्खा के प्रधान सुनहरी के बेटे जेपी की पत्नी सुंदरी (40) सुबह पौने 6 बजे के करीब टहलने के लिए कौलक्खा स्थित वृंदावन गार्डन में जा रही थी। गार्डन के पास आते ही बाइक सवार 2 युवकों ने पीछे से उसे गोली मार दी। लोगों ने बाइक सवार हमलावरों को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वे भाग निकले। गोली महिला के कंधे पर लगी है।

PunjabKesariएसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में पता लगा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। वह 10 वर्षों से अपने पति से अलग अपने सास-ससुर के साथ रह रही है। पति ने दूसरी शादी कर रखी है। वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ ही रहता है। उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने ही उसको गोली मारी है। सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आते ही मुकद्दमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!