महिला सिपाही ने पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया

Edited By Mamta Yadav,Updated: 23 Apr, 2022 10:23 PM

woman constable accuses police constable of raping her on the pretext

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पीआरवी (पुलिस वैन) पर तैनात एक महिला सिपाही ने अपने एक साथी पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पी. ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए गए हैं।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पीआरवी (पुलिस वैन) पर तैनात एक महिला सिपाही ने अपने एक साथी पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पी. ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 2019 बैच की महिला आरक्षी ने शहर कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में कहा कि 2019 में पूरनपुर थाने में तैनाती के दौरान उसकी सिपाही मोहित खोखर से जान पहचान हुई और संबंध आगे बढ़ा। तहरीर के अनुसार, कांस्टेबल मोहित ने आरक्षी महिला से शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है इस दौरान उसने विरोध भी किया लेकिन आरोपी नहीं माना। शिकायतकर्ता महिला आरक्षी का आरोप है कि छह महीने पहले उसने खोखर से शादी की बात की तो पहले उसने टोल-मटोल किया और बाद में उसके परिवार वालों से बात करने की बात कही।

तहरीर के अनुसार, महिला आरक्षी को जानकारी मिली कि 24 मार्च को खोखर ने बागपत की रहने वाली एक महिला से शादी रचा ली। इसके बाद महिला सिपाही ने खोखर के खिलाफ शादी का झांसा देकर मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत चार अन्य लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!