Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Feb, 2020 01:50 PM
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सदन में विपक्षी पार्टियों ने जोरदार हंगामा किया। सपा-बसपा के विधायकों ने सीएए और एनआरसी के अलावा प्रदेश की कानून व्यवएथा को लेकर खूब नारेबाजी की।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सदन में विपक्षी पार्टियों ने जोरदार हंगामा किया। सपा-बसपा के विधायकों ने सीएए और एनआरसी के अलावा प्रदेश की कानून व्यवएथा को लेकर खूब नारेबाजी की। इतना ही नहीं इन विधायकों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भाषण देने से भी रोका। हाथों में पोएटर और तख्तियां लेकर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया।
बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 13 फरवरी यानि आज से 07 मार्च तक चलेगा। 18 फरवरी को दोपहर 12.20 पर उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। यह मौजूदा वित्तीय वर्ष का बजट होगा। विधानसभा में 11 बजे से राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही हैं।