Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Feb, 2025 08:47 AM

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और कई इलाकों में बादल छाए हुए है। (UP Weather) वाराणसी में अधिकतम तापमान सबसे...
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और कई इलाकों में बादल छाए हुए है। (UP Weather) वाराणसी में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, आज यानी 22 फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। (आज का मौसम) मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पांच दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इसके बाद बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहा मौसम?
बता दें कि प्रदेश में बीते दिनों में बारिश हुई और कई जिलों में ओले भी गिरे। (Weather Update) जिससे तापमान में बदलाव हुआ और ठंड की फिर से एंट्री हुई। लेकिन, शुक्रवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया और तापमान में बढ़ोतरी हो गई। (Lucknow Weather) राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में हवा की रफ्तार सामान्य से धीमी रही, जिससे गर्मी का अहसास अधिक हुआ। वाराणसी के अलावा प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32.9, लखनऊ में 30.5, कानपुर में 31.2, बहराइच में 30.6, गोरखपुर में 30.2, सुल्तानपुर में 31.4, आगरा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। 27 फरवरी को यूपी में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। (Rain In UP) पश्चिमी यूपी जैसे नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।