Edited By Umakant yadav,Updated: 30 Jan, 2021 01:03 PM
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तेज हवा की झोकों से कोहरा नहीं है लेकिन ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ गयी है इससे आम जनमानस परेशान हैं। बदरी होने से हल्की बारिस की सम्भावना है। ठिठुरन वाली ठंड फरवरी माह के पहले हफ्ते तक रहेगी। हवा 12.50 किलो मीटर प्रति...
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ठंड का कहर जारी है तेज हवाओं की झोकों ने ठंड को बढ़ा दी है। हवा चलने के कारण कोहरा नहीं है लेकिन सूर्य को बादलों ने ढक दिया है जिससे ठिठुरन बढ़ गयी है। शुक्रवार की अपेक्षा ठंड आज बढ़ गयी है लेकिन कोहरा नहीं है।
शनिवार को मौसम विभाग के सूत्रो ने बताया है कि तेज हवा की झोकों से कोहरा नहीं है लेकिन ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ गयी है इससे आम जनमानस परेशान हैं। बदरी होने से हल्की बारिस की सम्भावना है। ठिठुरन वाली ठंड फरवरी माह के पहले हफ्ते तक रहेगी। हवा 12.50 किलो मीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से चल रही है। दोपहर बाद धूप होने के अनुमान लगाये गये है।
आधिकारिक सूत्रो ने बताया है कि जिले में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करायी गयी है। गरीब लोगों को चिन्हित कर उनको कम्बल दिया गया है। प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरा बनाया गया है। रैन बसेरे में रहने की पूरी व्यवस्था करायी गयी है।