UP राज्यसभा चुनाव: सपा के विधायक शिवपाल यादव ने डाला पहला वोट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 10:43 AM

up rajya sabha election sp s mla shivpal yadav put first vote

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान जारी है।  चुनाव में 9 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि 10वीं सीट पर बसपा के प्रत्याशी भीमराव अम्बेडकर और भाजपा के 9वें उम्मीदवर अनिल अग्रवाल के बीच कड़ी टक्कर है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। चुनाव में 9 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि 10वीं सीट पर बसपा के प्रत्याशी भीमराव अम्बेडकर और भाजपा के 9वें उम्मीदवर अनिल अग्रवाल के बीच कड़ी टक्कर है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित भाजपा के 8 और सपा की 1 मात्र उम्मीदवार जया बच्चन का चुना जाना तय है।

जानकारी के अनुसार सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सुबह ही सबसे पहले मतदान किया। सबसे पहले मतदान करने के बाद शिवपाल यादव ने दावा किया कि सपा की जया बच्चन और बसपा के भीमराव अंबेडकर जीत रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा समेत सपा और बसपा दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवार के जीत का दावा कर रही हैं।

बता दें कि 10 राज्यसभा सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधायकों की संख्या के लिहाज से भाजपा के 8 और सपा के 1 सदस्य की जीत तय है, जबकि एक सीट के लिए बसपा उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर और भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अनिल अग्रवाल के बीच मुकाबला है। बसपा उम्मीदवार अंबेडकर को सपा और कांग्रेस समर्थन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!