कांग्रेस ने UP में तीन नए सचिव किए नियुक्त, प्रियंका के साथ संगठन को करेंगे मजबूत

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Mar, 2021 04:02 PM

up priyanka will strengthen the organization

उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को तलाशने के लिए कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश प्रदेश में हर दिन नए प्रयोग कर रही है। कांग्रेस ने शनिवार को राजेश तिवारी, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, जो पार्टी महासचिव प्रियंका...

नई दिल्ली/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को तलाशने के लिए कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश प्रदेश में हर दिन नए प्रयोग कर रही है। कांग्रेस ने शनिवार को राजेश तिवारी, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, जो पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीनों नेताओं को सचिव नियुक्त किया। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को सहयोग करने के लिए पार्टी ने पहले से ही पांच सचिव नियुक्त कर रखे हैं। प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों की संख्या बढ़ कर अब आठ हो गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!