रक्तदान करने में यूपी वाले सबसे आगे; 2023 में 14.61% आबादी ने किया खूनदान, बनाया रिकॉर्ड

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Jul, 2024 12:20 PM

up is at the forefront in donating blood

UP News: रक्त दान को महादान कहा जाता है और यह महादान करने में उत्तर प्रदेश के लोग सबसे आगे है। अपना खून देकर दूसरों को जीवनदान देने में यूपी के लोगों का कोई मुकाबला नहीं है...

UP News: रक्त दान को महादान कहा जाता है और यह महादान करने में उत्तर प्रदेश के लोग सबसे आगे है। अपना खून देकर दूसरों को जीवनदान देने में यूपी के लोगों का कोई मुकाबला नहीं है। साल 2023 में प्रदेश की 14.61 प्रतिशत आबादी ने खून दान कर लोगों की जान बचाई है। ये आंकड़ा देश के अन्य राज्यों में सबसे ज्यादा है। इस तरह पिछले साल यूपी ने रक्तदान में रिकॉर्ड बनाया है।

2023 में 1.29 करोड़ यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ
इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ई रक्तकोष पोर्टल के आंकड़े साझा करने से हुई है। आरटीआई कार्यकर्ता विपुल शर्मा के आवेदन के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई रक्तकोष पोर्टल के आंकड़े साझा करते हुए बताया, कोरोना महामारी के बाद देश में हर साल रक्तदान में करीब 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 में 45 लाख यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो 2022 में बढ़कर 80 लाख यूनिट तक पहुंच गया। 2023 में देश के तीन हजार से ज्यादा ब्लड बैंकों में दान किए गए रक्त ने नया रिकार्ड बनाया। साल 2023 में पहली बार 1.29 करोड़ यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। इनमें सबसे ज्यादा रक्त दान यूपी से किया गया।

यूपी के ब्लड बैंकों में 18.11 लाख यूनिट रक्त जमा किया
आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में उत्तर प्रदेश के 400 से अधिक ब्लड बैंकों में 18.11 लाख यूनिट रक्त जमा किया गया। 15.20 लाख यूनिट ब्लड के साथ महाराष्ट्र दूसरे पायदान पर रहा। गुजरात 10.51 लाख यूनिट रक्त के साथ तीसरे पायदान पर रहा। जानकारी है कि कोविड-19 महामारी से पहले साल 2018 में देश में 124 ब्लड बैंक ई रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकृत थे। इनमें पूरे साल में 35 लाख यूनिट रक्त एकत्र हुआ था। 2019 में रक्तदान बढ़कर 43 लाख यूनिट पहुंच गया। हालांकि, 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान इसमें गिरावट आई और 40 लाख यूनिट रक्त ही जमा हुआ।

रक्त दान महादान
रक्त दान को महादान कहा जाता है। रक्त दान करने से ना सिर्फ हम एक व्यक्ति की मदद करते हैं, बल्कि हमारे शरीर को भी इससे फायदा होता है. नियमित रक्तदान करने से बोन मैरो को हर बार रक्त बनाने का काम करना पड़ता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से इंसान कई तरह की परेशानियों से बचा रहता है। रक्तदान करने से आपका स्ट्रेस कम होता है और इमोशनली स्ट्रॉन्ग होते हैं. ब्लड डोनेट करने से शरीर में एक्सट्रा जो आयरन होता है वह निकल जाता है। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इससे आपका लिवर हेल्दी रहता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!