Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 20 Jul, 2020 05:14 PM
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कोरोना काल में किये जा रहे काम के बारे में हेल्प न्यू न्यास संस्था की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने संस्था को 1 हजार
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कोरोना काल में किये जा रहे काम के बारे में हेल्प न्यू न्यास संस्था की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने संस्था को 1 हजार फेस मास्क और 100 सैनिटाइजर किट भेंट किया।
संस्था के संस्थापक हर्षवर्धन अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और संस्था की ओर से कोरोना काल में किये जा रहे काम के बारे में उन्हें जानकारी दी। संस्था के काम से प्रसन्न राज्यपाल ने उनके काम की सराहना की तथा उनसे और ज्यादा काम करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें फेस मास्क और सैनिटाइजर किट प्रदान किया।