CM अखिलेश की लिस्ट में भी दल बदलुओं की भरमार

Edited By ,Updated: 21 Jan, 2017 02:21 PM

up election 2017  agra  akhilesh yadav

यूपी में सत्ता के लिए जंग तेज हो गई है। सपा ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया।

आगरा: यूपी में सत्ता के लिए जंग तेज हो गई है। सपा ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। 9 विधानसभा सीटों पर सपा ने कुछ पुराने साथियों पर भरोसा जताया है, तो कहीं पर दल-बदल कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं को टिकट थमाया है। भाजपा की राह पर चलते हुए सपा ने भी 2 दल बदलुओं को टिकट थमाया है। चुनाव की तैयारी के लिए सपा का दल बदलुओं पर विश्वास कैसा दिखेगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।

अमर सिंह परमार को सपा ने प्रत्याशी बनाया
खेरागढ़ विधानसभा सीट से सपा की टिकट पर रानी पक्षालिका सिंह ने चुनाव लड़ा था। इस सीट पर रानी को हार मिली थी। इस बार पक्षालिका सिंह भाजपा में शामिल हुई हैं और बाह से भाजपा की प्रत्याशी हैं, तो भाजपा छोड़कर सपा में पहुंचे अमर सिंह परमार को इसका फायदा मिल गया। अमर सिंह परमार को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। अमर सिंह परमार भाजपा की टिकट से खेरागढ़ में चुनाव हार चुके हैं।

CM ने अंशू देवी निषाद को बनाया प्रत्याशी
बाह विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के दोनों प्रत्याशी दल बदलकर आए हैं। सपा छोड़कर इस सीट से विधायक रहे राजा अरिदमन सिंह की पत्नी मैदान में हैं। वहीं भाजपा नेता रामसेवक निषाद की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ने भाजपा से दावेदारी की थी। पार्टी ने टिकट नहीं दिया, तो निषाद समाज ने बगावत कर दी। सी.एम. अखिलेश यादव ने इस सीट पर अंशू देवी निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

सपा-भाजपा में दल बदलुओं की चांदी ही चांदी
भाजपा और सपा में इन दिनों दल बदलुओं की चांदी ही चांदी नजर आ रही है।  भाजपा की बात करें, तो सपा छोड़कर आईं हेमलता दिवाकर को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं फतेहाबाद से सपा छोड़ भाजपा में आए जितेंद्र वर्मा को भी प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं सपा ने अंशू निषाद के साथ अमर सिंह परमार को प्रत्याशी बनाया है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!