यूपी उपचुनाव: बसपा के प्रदर्शन पर जानिए क्या बोले अखिलेश यादव?

Edited By Ajay kumar,Updated: 30 Oct, 2019 11:30 AM

up by election know what akhilesh yadav said on bsp performance

यूपी उपचुनाव में बसपा के प्रदर्शन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है। अपने पार्टी के प्रर्दशन पर उन्होंने कहा कि सपा को अकेले चुनाव में जाने का फायदा मिला है।

लखनऊ: यूपी उपचुनाव में बसपा के प्रदर्शन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है। अपने पार्टी के प्रर्दशन पर उन्होंने कहा कि सपा को अकेले चुनाव में जाने का फायदा मिला है।

अखिलेश यादव ने यहां संवाददाताओं को कहा कि उपचुनाव में सपा ने भारतीय जनता पार्टी से बाराबंकी की जैदपुर और बसपा से जलालपुर सीट छीनी। उन्होंने उपचुनाव में बसपा के प्रदर्शन पर कोई भी टिप्पणी करने से पूरी तरह इंकार कर दिया और कहा कि किसी और पार्टी के प्रदर्शन पर वो कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे। 

यूपी उपचुनाव और महाराष्ट्र में सपा को मिली अच्छी सफलता 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में सपा को अच्छी सफलता मिली जो लोकतंत्र की जीत है। देश की जनता अब भाजपा के इरादे को समझ गई है। भाजपा का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है । धर्म और जाति की राजनीति करने वालों को यही हाल होता है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब पार्टी को गांवों तक ले जाया जायेगा और हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का विस्तार होगा। पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिये अब काम किया जा रहा है। 

जिला प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये के बाद भी रामपुर में जीती सपा 
अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के अकेले चुनाव लडऩे के फैसले से भाजपा के स्याह पक्ष को जनता के सामने उजागर करने में मदद मिली। भाजपा सरकार की असफलता को उनके प्रत्याशी प्रभावी तरीके से जनता के समक्ष रख सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये और सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग के बावजूद पार्टी रामपुर, जलालपुर और जैदपुर सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही। रामपुर में सपा सांसद मोहम्मद आजम खां और उनकी प्रत्याशी पत्नी तंजीन फातिमा भाजपा के निशाने पर रहीं लेकिन मतदाताओं ने उनके एक सूत्रीय एजेंडे को धूल चटाते हुये डॉ. फातिमा को जीत दिलायी।
        
सपा नेताओं का उत्पीडऩ कर रही है भाजपा 
भाजपा सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर उनका उत्पीडऩ कर रही है लेकिन पार्टी इन सब चुनौतियो से बखूबी निपटते हुये कुशासन के खिलाफ जंग जारी रखेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र में लोगों ने सपा उम्मीदवारों को जिताकर लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। इससे पता चलता है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियो के प्रति जनता कितनी आक्रोशित है।        

इस चुनाव में खुली भाजपा की पोल
उन्होंने कहा कि लोगों ने नफरत की राजनीति,जातिवाद और भ्रष्टाचार को बढावा देेने वाली भगवा पार्टी के खिलाफ वोट कर अपने इरादे साफ कर दिये हैं। आम जनता से जुड़े मुद्दों पर बुरी तरह विफल भाजपा खुद को बचाने की नीयत से आरोप लगाती थी कि विपक्षी दल गठबंधन कर उसका सफाया करना चाहते है। इस उपचुनाव में सभी दल अलग अलग चुनाव लड़े और भाजपा की पोल खुल गयी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!