शादीशुदा भांजी को ससुराल से लेकर मामा फरार, दोनों का मोबाइल बंद...पति का पुलिस पर आरोप

Edited By Imran,Updated: 29 May, 2025 01:42 PM

uncle absconds with his married niece from in laws home

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मामा शादीशुदा भांजी को उसकी ससुराल से लेकर फरार हो गया। विवाहिता के पति ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पर विवाहिता की खोजबीन में ढिलाई बरतने का...

बुलंदशहर ( वरूण शर्मा ): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मामा शादीशुदा भांजी को उसकी ससुराल से लेकर फरार हो गया। विवाहिता के पति ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पर विवाहिता की खोजबीन में ढिलाई बरतने का आरोप पीड़ित ने लगाया है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी रूपेश का कहना है, उसकी पत्नी का नाम पूजा (38) है। 15 मई शाम 6 बजे से पूजा घर से अचानक गायब हो गई है। इसकी गुमगुदगी बुलंदशहर कोतवाली देहात थाने में दर्ज है। रूपेश ने दर्ज एफआईआर में कहा सम्भल निवासी सोनू गिरी अक्सर उनके घर आता जाता था। पत्नी पूजा सोनू गिरी को मामा बताती थी। जिस दिन से पूजा गायब है उसी दिन से सोनू गिरी और पूजा का मोबाइल नम्बर भी बंद है। रात को 12 बजे के बाद सोनू और पूजा का मोबाइल नम्बर एक्टिव होता है। रूपेश की 3-4 दिन पहले पूजा से फोन के जरिये बात हुई लेकिन पूजा ने अपनी लोकेशन अलग-अलग शहरों में बताई।

पुलिस पर लापारवाही का आरोप
रूपेश ने एसएसपी से भी कोतवाली देहात थाना पुलिस की शिकायत की है। रूपेश का आरोप है थाना पुलिस उसकी पत्नी की तलाश नहीं कर रही है। दरोगा को बताया गया पत्नी पूजा को सम्भल जिले का सोनल पट्टी गांव निवासी सोनू गिरी लेकर गया है। बावजूद इसके पुलिस सोनू गिरी को गिरफ्तार नहीं कर रही है और न ही पूजा का कहीं सुराग ही लगा पाई है। पीड़ित बताता है कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उसे थाने आने जाने में परेशानी होती है। फिर भी पुलिस उसके साथ हमदर्दी का बर्ताव नहीं करती है।

पुलिस कर रही तलाश
एएसपी ऋजुल ने बताया पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित की पत्नी की बरामदगी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में पीड़ित द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उनकी भी जांच होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!