Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Jun, 2025 08:13 AM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलें लू की चपेट में है। शुक्रवार को भी मौसम गर्म रहा और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया..
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलें लू की चपेट में है। शुक्रवार को भी मौसम गर्म रहा और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सप्ताहांत में राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, विभाग ने 19 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी की है।
ये जिला रहा सबसे गर्म
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगरा 45 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, इसके बाद झांसी में तापमान 44.9 डिग्री, बांदा में 44.6 और कानपुर में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को भी शहर में गर्मी का यही हाल रहने का अनुमान है, हालांकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने राज्य और पश्चिमी उप्र में कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी भी जारी की है, जिससे शनिवार को रातें गर्म रहेंगी। औसत तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने सप्ताहांत में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। ॉ
इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, जालौन, अलीगढ़, मथुरा समेत 19 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी और लू जैसी परिस्थितियों के साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी।