हिंदू-मुस्लिम के बाद इस समुदाय ने किया अयोध्या विवादित स्थल पर अपना दावा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 11:03 AM

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद एक बहुत बड़ा विवाद माना जाता है, जो 2 प्रमुख समुदाय हिंदू-मुस्लिम के बीच दूरी का अहसास दिलाता है। लेकिन अब इस विवाद से एक समुदाय और जुड़ गया है।

अयोध्याः राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद एक बहुत बड़ा विवाद माना जाता है, जो 2 प्रमुख समुदाय हिंदू-मुस्लिम के बीच दूरी का अहसास दिलाता है। लेकिन अब इस विवाद से एक समुदाय और जुड़ गया है। हिंदू और मुस्लिम के बाद अब बौद्ध समुदाय ने विवादित स्थल अयोध्या पर अपना दावा किया है।

दरअसल अयोध्या के नजदीक रहने वाले बौद्धिस्त विनीत कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में 6 मार्च को याचिका दाखिल की है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अयोध्या विवादित स्थल पर मस्जिद से पहले बौद्ध स्तूप हुआ करता था, जो बौद्धों का प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र था। बाबर के सेनापति मीर बाकी ने इसे तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था।
PunjabKesari
विनीत ने कहा कि प्रदेश की हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के आदेश पर पुरातत्व विभाग द्वारा 2002 और 2003 में खुदाई की गई थी। इस खुदाई में बौद्ध कालीन के कई अवशेष मिले थे, जिसे पुरातत्व विभाग ने अपनी थ्योरी में दाखिल नहीं किया। इस जानकारी को छुपाया गया है। उन्होंने कहा कि अब बौद्ध समाज न्यायलय से मांग कर रहा है कि भारत सरकार पुरातत्व विभाग को सारा अवशेष दें और भारत सरकार इस स्थल का विकास करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!