युवती से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा, इस तरह सबके सामने मांगी माफी

Edited By ,Updated: 23 Feb, 2017 11:15 AM

the young woman had to alter expensive thus publicly apologizes

ताजनगरी में कुछ लड़कियों ने रोजाना की छेड़छाड़ से तंग आकर मनचले की जमकर धुनाई कर दी...

आगराः ताजनगरी में कुछ लड़कियों ने रोजाना की छेड़छाड़ से तंग आकर मनचले की जमकर धुनाई कर दी। पिटाई होते देख लोगों की भीड़ लग गई। शर्मिंदगी में आए युवक को सरेआम मांगनी पड़ी युवती से माफी।

रोजाना करता था छेड़छाड़
जानकारी के अनुसार आगरा में एत्मादपुर कस्बे की एक लड़की को पास में ही रहने वाला एक युवक कई दिन से परेशान कर रहा था। लड़की के दोस्ती से इंकार के बाद भी वह लड़का उसे लगातार परेशान करने से बाज नही आ रहा था। लगातार छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर युवक को सबक सिखाने की सोच ली।

परेशान लड़की ने सहेलियों संग की जमकर पिटाई
सुबह जब लड़की कॉलेज से निकली तो फिर मनचले लड़के ने उसका पीछा किया और बरहन चौराहे के पास खेत में खींचने की कोशिश करने लगा। इतने में पहले से तैयार लड़की की सहेलियां वहां आ गई और सबने मिलकर मनचले को पीटना शुरू कर दिया।
लड़कियों द्वारा पिटाई देख लोगों का मजमा भी वहां लग गया और लोगों ने भी मनचले को कायदे से सबक सिखाया। इसके बाद लोगों ने युवक से लड़की के पैर छू कर माफी मंगवाई। फिलहाल लड़कियों ने तहरीर देने से कि‍या मना कर दिया है। हंगामे की सूचना पर डायल 100 भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस युवक को लेकर जा रही थी, लेकि‍न लड़कियों ने तहरीर देने से मना कर दिया और लड़के को माफ करने की अपील की तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।


Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!