'हम किसानों का माफ करेंगे कर्ज', अखिलेश ने कहा- आपका अनाज BJP सस्ते दामों में बड़े व्यापारियों को बेच रही

Edited By Imran,Updated: 28 Apr, 2024 01:03 PM

bjp is selling your grains to big traders at cheap prices

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरा चरण समाप्त हो चुका और तीसरे चरण के चुनाव के सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक रोड शो के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह सरकार पूंजीपतियों की हैं।...

लखनऊ: प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरा चरण समाप्त हो चुका और तीसरे चरण के चुनाव के सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक रोड शो के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह सरकार पूंजीपतियों की हैं। महंगाई से जनता तंग है। उनकी सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा।

PunjabKesari

दरअसल, शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उमर्दा से तिर्वा कस्बा तक रोड शो किया। शाम ढलने के साथ रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी इस दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। कई समर्थक बुलडोजर पर बैठकर रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि आपका (किसानों का) अनाज भाजपा सरकार सस्ते दामों में बड़े व्यापारियों को बेच रही है।

PunjabKesari

इसके साथ ही अखिलेश ने यह भी कहा कि किसानों की अनाजों को पैकेजिंग कर महंगे दामों में बेचा जा रहा है। इससे लगातार महंगाई बढ़ रही है। किसान बेबस होकर आत्महत्या कर रहा है। उनकी सरकार बनने पर वह किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे। कन्नौज में अधूरी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। तिर्वा कस्बा में स्थापित वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। रात हो जाने से पार्टी के नेताओं से उन्होंने वार्ता नहीं की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!