डेढ़ माह से ग्रामीणों को परेशान कर रहा था खूंखार तेंदुआ, युवकों ने हिम्मत कर किया कैद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Apr, 2020 12:03 PM

the leopard harassing the villagers was imprisoned in a cage

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां डेढ़ माह से ग्रामीणों को परेशान कर रहे खूंखार तेंदुए को आखिरकार गांव के आधा दर्जन युवाओं ने मिलकर पिजरे में कैद कर लिया। युवाओं की हिम्मत और जुनून के आगे तेंदुए की एक भी चाल....

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां डेढ़ माह से ग्रामीणों को परेशान कर रहे खूंखार तेंदुए को आखिरकार गांव के आधा दर्जन युवाओं ने मिलकर पिजरे में कैद कर लिया। युवाओं की हिम्मत और जुनून के आगे तेंदुए की एक भी चाल सफल नहीं हो पाई। गांव के युवाओं ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पिजरे में कैद कर लिया। इसके बाद मौके पर पर प्रशासन की टीम भी पहुंच गई।

इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग साइफन के नजदीक चारा काट रहे थे। इसी दौरान साइफन के अंदर से अजीब डरावनी आवाज आई। हमने मिलकर साइफन के दोनों साइडों को पानी की टंकी व तख्त के सहारे बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा उक्त तेंदुए को पकड़ने के लिए विगत एक माह से पास में रखे गए पिजरे को लाकर तेंदुए को कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगो ने राहत की सांस ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!