देव दीपावली: 5 लाख दीपों से जगमग होगा संगम क्षेत्र, दिखेगा अलौलिक दृश्य

Edited By Umakant yadav,Updated: 17 Nov, 2021 07:16 PM

the confluence area will be lit with 5 lakh lamps

पूरे देश मे देव दीवाली का पर्व 19 नवम्बर को है ऐसे में वाराणसी के साथ-साथ संगम शहर प्रयागराज के संगम तट का भी बड़ा महत्व है। देव दीपावली पर संगम क्षेत्र पांच लाख दीपों से जगमग होगा। इसको लेकर संगम क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर है।

प्रयागराज: पूरे देश मे देव दीवाली का पर्व 19 नवम्बर को है ऐसे में वाराणसी के साथ-साथ संगम शहर प्रयागराज के संगम तट का भी बड़ा महत्व है। देव दीपावली पर संगम क्षेत्र पांच लाख दीपों से जगमग होगा। इसको लेकर संगम क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर है।
PunjabKesari
इस बार कोरोना संक्रमण कम होने के चलते संगम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इज़ाफ़ा देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से मेला प्राधिकरण द्वारा संगम क्षेत्र में कार्यो को अंतिम रूप दिया जा रहा। करीब 2 दर्जन मज़दूर संगम क्षेत्र में लगाये गए हैं। जबकि जेसीबी लोडर और ट्रैक्टर की मदद से लेवलिंग का कार्य किया जा रहा है। छठ पूजा के बाद से ही देव दिवाली की तैयारी को लेकर संगम तट पर तैयारियां की जा रही है।
PunjabKesari
वहीं, 19 नवम्बर की शाम को 5 लाख दियो से संगम तट को जगमगाया जाएगा।  दिवाली के 14 दिन बाद देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। जानकारों के मुताबिक शुभ मुहूर्त 18 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 19 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
PunjabKesari
19 नवंबर को स्नान दान पूर्णिमा का दिन है जिसमे श्रद्धालु सुबह संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाएंगे और शाम को गंगा और यमुना तट पर दिये जलाये जाएंगे। 
PunjabKesari
मेला प्राधिकरण साइट मैनेजर बाल कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि तीनों लोकों में त्रिपुरासुर राक्षस का राज चलता था देवता गणों ने भगवान शिव के समक्ष त्रिपुरासुर राक्षस से उद्धार की विनती की। भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारि कहलाये। इससे प्रसन्न देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनायी जाने लगी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!