Edited By Ramkesh,Updated: 15 Jul, 2022 06:31 PM
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में चार लोगों ने एक युवक की निर्ममता से पिटाई की और उन्होंने उसके चेहरे पर पेशाब भी कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों ने ककरा खुर्द...
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में चार लोगों ने एक युवक की निर्ममता से पिटाई की और उन्होंने उसके चेहरे पर पेशाब भी कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों ने ककरा खुर्द गांव के निवासी इफ्तेखार की पिटाई कर उसका हाथ भी तोड़ दिया। यह घटना आठ जुलाई को हुई थी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इफ्तेखार और अब्दुल जहीर खान आठ जुलाई को सहवेगपुर गांव गए थे, जहां इफ्तेखार को कुलविंदर,जीता,सोनू उर्फ सुखदेव और राजू ने पकड़ लिया। कुमार ने बताया कि आरोपियों ने इफ्तेखार की लाठी-डंडों से पिटाई की, जिसमें उसे चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने उसका हाथ भी तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की वजह के बारे में बताया कि इफ्तेखार के मित्र की पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों से कहा-सुनी हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।